कांग्रेस की सूची निरस्त होने पर अरुण साव का तंज, बोले- आपस में लड़कर खत्म हो रही कांग्रेस

रायपुर। रायपुर कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों की सूची निरस्त किए जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपस में ही लड़कर खत्म हो रही है और जनता भी चाहती है कि कांग्रेस न रहे तो ही अच्छा है।

मीडिया से चर्चा में अरुण साव ने महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस के बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर घिसे-पिटे आरोप लगाती है, जबकि 75 साल तक महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को उनका अधिकार मिल रहा है और कांग्रेस देश की जनता को सशक्त होते नहीं देखना चाहती।

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां की जनता परेशान है और कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता की भलाई और खुशहाली के लिए घोषणा पत्र जारी किया है और पश्चिम बंगाल में परिवर्तन तय है, जहां भाजपा का कमल खिलने जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button