10वीं टॉपर अंशुल से मिलने पहुंचे डिप्टी CM अरुण साव, खास गिफ्ट देकर बढ़ाया हौसला

लोरमी में छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं टॉपर अंशुल के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। 99% अंक लाकर टॉप करने वाले अंशुल से मिलने खुद उपमुख्यमंत्री अरुण साव उनके घर पहुंचे।

इस दौरान परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। डिप्टी CM ने अंशुल को मिठाई खिलाई और एक खास गिफ्ट देकर बधाई दी। साथ ही उन्होंने अंशुल को मेहनत और लगन के साथ आगे भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।

IMG 2673

गिफ्ट खोलते ही छलकी खुशी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अंशुल ने गिफ्ट खोला, उसके चेहरे की खुशी साफ झलकने लगी। उसकी मुस्कान यह दिखाती है कि एक छात्र के लिए ऐसे प्रोत्साहन का कितना महत्व होता है।

इस साल 3 टॉपर बने

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार कुल 3 छात्रों ने टॉप किया। महासमुंद की संध्या नायक और परीरानी प्रधान के साथ मुंगेली के अंशुल शर्मा ने 99% अंक हासिल किए।

इस परीक्षा में 42 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई, जिसमें टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल रहीं।

बड़ी संख्या में छात्र हुए शामिल

10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थी, जिसमें 3.20 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए। वहीं 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक चली, जिसमें करीब 2.45 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

अंशुल की सफलता और उन्हें मिला यह सम्मान अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button