प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत बीएसपी में 160 इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित

भिलाईनगर। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के चरण 3 के अंतर्गत युवाओं को औद्योगिक अनुभव प्रदान करने हेतु 160 इंटर्नशिप अवसरों की घोषणा की गई है। इंटर्नशिप के दौरान प्रतिभागियों को चिकित्सा, मानव संसाधन सूचना प्रौद्योगिकी, लॉजिस्टिक्स एवं कार्यालय प्रशासन जैसे विभिन्न प्रमुख विभागों में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जहाँ वे अनुभवी अधिकारियों के मार्गदर्शन में औद्योगिक प्रक्रियाओं एवं प्रबंधन प्रणाली की व्यावहारिक समझ विकसित कर सकेंगे।

यह इंटर्नशिप कार्यक्रम 9 माह की अवधि का होगा, जिसके अंतर्गत चयनित अभ्याथियों को प्रति माह लगभग 9,000 का मानदेय प्रदान किया जाएगा। यह संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को उद्योग से संबंधित आवश्यक दक्षताओं से सुसज्जित कर उनके करियर विकास हेतु एक सुदृढ़ आधार प्रदान करेगा।

इस योजना के लिए पात्रता मानदंड को समावेशी रखा गया है, जिसके अंतर्गत 10वीं उत्तीर्ण, डिप्लोमा धारक एवं स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इससे विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि के अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 अप्रैल से प्रारंभ होगी एवं आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई निर्धारित की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button