No Tobacco Day: अपोलो कैंसर सेंटर ने स्क्रीनिंग प्रोग्राम किया शुरू, मुंह के कैंसर की समय पर होगी पहचान

No Tobacco Day: बिलासपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अपोलो कैंसर सेंटर बिलासपुर ने मुंह के कैंसर की समय पर पहचान और रोकथाम के लिए Oralife स्क्रीनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य है जागरूकता फैलाना, विशेषकर उन लोगों में जो तंबाकू या शराब का सेवन करते हैं। साथ ही अपोलो ने ईशा फाउंडेशन के साथ मिलकर एक समग्र तंबाकू निवारण कार्यक्रम भी शुरू किया है, जिसमें ‘मिरेकल ऑफ माइंड’ ऐप जैसे आध्यात्मिक टूल्स को भी शामिल किया गया है।

भारत में हर साल 77,000 से ज्यादा ओरल कैंसर के मामले सामने आते हैं और 52,000 से अधिक लोगों की जान चली जाती है। अपोलो कैंसर सेंटर के विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती जांच से इस बीमारी को समय रहते पकड़ा जा सकता है। OraLife स्क्रीनिंग कैंपेन के जरिए अब अत्यधिक जोखिम वाले लोगों की जांच, सलाह और आवश्यक हस्तक्षेप कम लागत पर उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में ओरल सर्जन, ऑन्कोलॉजिस्ट और ईएनटी विशेषज्ञ शामिल हैं।

ईशा फाउंडेशन के सहयोग से अपोलो ने ‘मिरेकल ऑफ माइंड’ मेडिटेशन ऐप के जरिए नशा मुक्ति को मानसिक और आध्यात्मिक समर्थन से जोड़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि किशोरावस्था में तंबाकू की लत लगना आम बात है, और इसी उम्र में जागरूकता सबसे जरूरी है। #CutTheCost अभियान के माध्यम से अपोलो न सिर्फ स्वास्थ्य, बल्कि तंबाकू से होने वाले आर्थिक और भावनात्मक नुकसान को भी उजागर कर रहा है। अपोलो के डॉक्टरों ने अपील की है कि हर 30 वर्ष से ऊपर का व्यक्ति, खासकर तंबाकू उपयोगकर्ता, ओरल कैंसर की समय-समय पर स्क्रीनिंग कराएं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button