De-addiction rally: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर निकाली गई नशा मुक्ति रैली

De-addiction rally: बिलासपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को बिलासपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य रैली का आयोजन किया गया। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज शनिवार जिला मुख्यालय बिलासपुर से भारत स्काउट व गाइड तथा एनसीसी के के संयुक्त तत्वावधान में विविध जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस मौके पर तंबाकू व नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए रैली निकाली गई, कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति स्काउट-गाइड की छात्राओं द्वारा तैयार लघु नाटिका रही, जिसमें नशा व तंबाकू के दुष्परिणामों को प्रभावशाली संवादों और दृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button