रायपुर में फिर लिफ्ट हादसा: IAS अधिकारी की पत्नी फंसी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक बार फिर लिफ्ट खराबी की घटना सामने आई है, जिसने शहर की बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में IAS अधिकारी की पत्नी लिफ्ट में फंस गईं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे IAS अधिकारी सिद्धार्थ कोमल परदेशी की पत्नी गार्गी परदेशी जिम जाने के लिए लिफ्ट का उपयोग कर रही थीं, तभी अचानक तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट बीच रास्ते में ही रुक गई और वह अंदर फंस गईं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और नगर निगम को तुरंत जानकारी दी गई, जिसके बाद जोन क्रमांक-2 की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही टीम भेजी गई थी। वहीं मुख्य विद्युत निरीक्षक ने कहा कि यदि ऐसी घटना की पुष्टि होती है तो संबंधित कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले 20 अप्रैल को करेंसी टॉवर में ACS ऋचा शर्मा भी करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंस गई थीं, जहां न पर्याप्त रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन या इमरजेंसी सिस्टम मौजूद था।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद शहर की बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट की सुरक्षा और नियमित मेंटेनेंस को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button