Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

नक्सल विरोधी अभियान में फिर बड़ी सफलता, 31 नक्सलियों ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सलियों में लगातार दबाव बढ़ रहा है…  नक्सली डरे हुए  है.. छत्तीसगढ़ में पिछले एक हफ्ते में 150 से भी ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया है… इसके अलावा दो दिन पहले भी तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने सरेंडर किया था.. जिसमें से ज्यादातर नक्सली छत्तीसगढ़ के थे.. वहीं एक बार फिर नक्सल विरोधी अभियान में फिर बड़ी सफलता मिली है.. जहां बस्तर संभाग में 31 नक्सलियों ने सरेंडर किया है..

दरअसल छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जिले के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय 26 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है। इन नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक (SP) गौरव रॉय के सामने आत्मसमर्पण किया।

सरेंडर करने वालों में कई नक्सली कई वर्षों से संगठन से जुड़े थे और विभिन्न हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं। सबसे खास बात यह रही कि आत्मसमर्पण करने वालों में तीन नक्सलियों पर कुल 4 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनका नाम सुरक्षा एजेंसियों की वांछित सूची में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत आवश्यक सहायता और सुविधा प्रदान की जाएगी। SP गौरव रॉय ने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा बलों और प्रशासन की संयुक्त रणनीति का परिणाम है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने भी स्वीकार किया कि वे हिंसा और भटकाव से तंग आकर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। पुलिस और प्रशासन ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य का आश्वासन दिया है।

इधर नारायणपुर में भी 5 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, सभी नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम था। जो कि कुतुल और परलकोट एरिया कमेटी के सदस्य रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है।

वहीं एक अन्य घटना में नारायणपुर में IED की चपेट में आने से टिपर ड्राइवर घायल हो गया है। नारायणपुर- कुतुल मार्ग पर IED लगाया था। जोकि जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह IED लगाया गया था। आपको बत दें कि तीन दिन पहले IED की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हुई थी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई