राष्ट्रीय शोक के बीच सांसद ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन, धूम-धड़ाके के साथ किया भव्य आयोजन

जांजगीर-चांपा। जहां पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक में डूबा हुआ है, वहीं जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े के एक आयोजन ने विवाद खड़ा कर दिया है। राष्ट्रीय शोक के दौरान उनके जन्मदिन का भव्य आयोजन सवालों के घेरे में आ गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी भवनों और संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है, और पूरे देश में एक शोकपूर्ण माहौल है। लेकिन जांजगीर-चाम्पा की सांसद कमलेश जांगड़े ने इस शोक के बीच अपने जन्मदिन का भव्य आयोजन कर न केवल नियमों को तोड़ा, बल्कि जनता के आक्रोश को भी बढ़ा दिया।इस आयोजन में केक काटा गया, संगीत बजा, और उत्सव का माहौल बनाया गया, जिसे कई लोगों ने राष्ट्रीय शोक की गरिमा के खिलाफ माना। क्या यह राष्ट्रीय शोक की भावना का अनादर नहीं है?

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button