सर्व यादव समाज को मिला नया नेतृत्व, बलरामपुर में राजेश यादव का भव्य स्वागत

सर्व यादव समाज जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की ओर से नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश यादव के प्रथम जिला आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश यादव ने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने समाज के हित में निरंतर कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।

राजेश यादव ने कहा कि वे समाज के हर सदस्य की समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता के साथ सुनेंगे और संगठन को अधिक सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।

उन्होंने आगामी 22 फरवरी 2026 को बलरामपुर में प्रस्तावित सर्व यादव समाज के विराट सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाजबंधुओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाज की एकता और शक्ति का प्रतीक बनेगा।

कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव, प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, संभाग प्रभारी एवं सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, डॉ. लालचंद यादव, हीरालाल यादव, जिलाध्यक्ष हरि यादव, ललन यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री कुलदीप यादव, प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रभारी अजय यादव, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संतोष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, जनपद सदस्य राजकुमार कुमार सहित अनेक वरिष्ठ और युवा पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती और समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई