Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Airport Community Service: मजदूर दिवस पर श्रमदान से गरजा बिलासपुर,एयरपोर्ट विस्तार की मांग तेज

जमीन मिली, फिर क्यों अटका रनवे? जनता ने उठाए सवाल...

मजदूर दिवस के मौके पर न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर एयरपोर्ट विस्तार की मांग ने जोर पकड़ लिया है। (Airport Community Service) बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के रनवे विस्तार को लेकर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आज अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया।बिलासपुर एयरपोर्ट चौक से शुरू हुआ यह कार्यक्रम तेलसरा गांव के पास एयरपोर्ट की दक्षिणी सीमा तक पहुंचा, जहां हाल ही में एयरपोर्ट को जमीन वापस मिली है। यहां समिति के सदस्यों ने श्रमदान कर सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में औजार और मन में नाराजगी लिए लोगों ने साफ संदेश दिया कि अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जमीन मिली, फिर क्यों अटका रनवे? जनता ने उठाए सवाल (Airport Community Service)

बताया जा रहा है कि हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति पिछले 6 सालों से लगातार 4सी एयरपोर्ट विस्तार की मांग को लेकर आंदोलनरत है। समिति के सदस्य शासन-प्रशासन, मुख्यमंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्रियों तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।समिति के सदस्यों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और आज का श्रमदान सरकार को जगाने का प्रयास है।

उनका कहना है कि जब संसाधन और जमीन उपलब्ध है, तो फिर रनवे विस्तार में देरी क्यों? यह सवाल अब जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे बिलासपुर जोन के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी गई थी, वैसे ही एयरपोर्ट विस्तार के लिए भी निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।अब देखना होगा कि सरकार इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेती है, क्योंकि बिलासपुर की उड़ान अब सिर्फ आसमान नहीं, बल्कि विकास की रफ्तार से भी जुड़ी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई