Secl labor day: मजदूर दिवस पर SECL में भव्य समारोह, उत्कृष्ट श्रमिकों का हुआ सम्मान
सीएमडी हरीश दुहन बोले—SECL और तेजी से हासिल करेगा अपने लक्ष्य

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। (Secl labor day) इस दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और श्रमिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मजदूरों को मंच पर सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
SECL और तेजी से हासिल करेगा अपने लक्ष्य (Secl labor day)
इस मौके पर SECL के सीएमडी हरीश दुहन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि SECL देश की अग्रणी और उत्कृष्ट संस्थाओं में शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में संस्थान अपने लक्ष्यों को और अधिक तेजी से प्राप्त करेगा। कार्यक्रम में “श्रद्धा महिला विंग” की महिलाओं को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ की विभिन्न श्रमिक संगठनों और संस्थाओं से जुड़े मजदूरों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पूरे उत्साह के साथ मजदूर दिवस मनाया।





