Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

एयरफोर्स के विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, आज होगा अंतिम संस्कार; मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस

एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव का अंतिम संस्कार आज हरियाणा में किया जाएगा। उन्होंने रायपुर के पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी के बंगला नंबर 79 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद उनके परिवार के सदस्य और पत्नी रायपुर पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है।

विपुल यादव 39 वर्ष के थे और मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। वे रायपुर में तैनात थे और छत्तीसगढ़ में एंटी-नक्सल ऑपरेशन से जुड़े दायित्व संभाल रहे थे। 11 मार्च की सुबह उनके घर के बेडरूम में पंखे से लटका हुआ उनका शव मिला था। सबसे पहले घर में काम करने वाली मेड ने उन्हें देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना के समय घर के दूसरे कमरे में उनके दोनों बच्चे सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। दोनों की शादी वर्ष 2014 में लव मैरिज के रूप में हुई थी। उनकी पत्नी पहले एयरफोर्स में अधिकारी थीं और बाद में नौकरी छोड़कर आईटी सेक्टर में काम करने लगीं।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद को आत्महत्या की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है और एफएसएल की टीम इसकी जांच कर रही है।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई