मांग में सिंदूर भरने के बाद प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बेमेतरा। बेमेतरा के नवागढ़ क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़ी ने फांसी लगा कर खुदखुशी कर ली। आत्महत्या से पहले प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भी भरा और दोनों फांसी के फंदे पर झूल गए। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पूरा मामला नवागढ़ के वार्ड नंबर- 1 का है, जहां पुरानी मंडी में इमली पेड़ पर सुबह-सुबह लोगों ने प्रेमी जोड़े की लटकते हुए देखा। सूचना के बाद परिवार और पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और पंचनामा कर पीएम के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। मामले में देखने वाली बात है कि प्रेमी जोड़ी ने आत्महत्या करने से पहले प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में सिंदूर भरा है इसके बाद उन्होंने मौत को गले लगा लिया।

घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वही प्रेमी जोड़ों के द्वारा फांसी लगाने को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, कि आखिर मौत से पहले विवाह हुआ तो साथ में जीने की बजाय मौत को गले क्यो लगाया गया ? पुलिस इस मामले में पंचनामा कर परिजनों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद आत्महत्या की असली वजह स्पष्ट होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button