Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कैरम में झगड़े के बाद भाई-बहन ने नहीं खिलाया तो नौ साल की बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम, रस्‍सी से फांसी लगाकर दे दी जान

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, यहां स्मृति नगर के ग्राम खम्हरिया में एक नौ साल की बच्ची ने शनिवार की सुबह आत्महत्या कर ली। मासूम बच्‍ची अपने भाई-बहनों के साथ घर में कैरम खेल रही थी, तभी खेल के दौरान भाई-बहन ने कुछ हेरफेर किया तो उनके बीच कुछ कहासुनी हो गई। बच्‍ची ने खेल में अपनी आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद उसके भाई-बहनों ने उसे खेल से बाहर कर दिया।

मासूम बच्‍ची ने जब इस मामले की शिकायत अपने माता-पिता से की, तो उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। इस अनदेखी से नाराज होकर बच्‍ची ने घर के एक कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब परिवार के अन्य सदस्य उसे फंदे पर लटका हुआ देखकर घबरा गए, तो तुरंत उसे उतारकर श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि ग्राम खम्हरिया निवासी सेवक राम निषाद की छोटी बेटी पिया नेताम (9) ने शनिवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सेवक राम निषाद के 12 बच्चे हैं। जिसमें पिया और एक अन्य बेटी जुड़वा हैं और सबसे छोटे हैं। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पिया अपने भाई बहनों के साथ घर पर कैरम खेल रही थी।

खेल के दौरान ही भाई बहनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। पिया ने घर में जाकर अपने माता पिता को इसकी जानकारी दी। उसके माता पिता ने भी कोई ध्यान नहीं दिया तो वो घर के कमरे में गई और वहां पर जाकर फांसी लगा ली। परिवार वालों ने उसे फंदे पर झूलता देखा तो फौरन नीचे उतारा और श्री शंकराचार्य मेडिकल कालेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई