Additional Deputy Advocate General: वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आशीष शुक्ला जी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अतिरिक्त उप महाधिवक्ता बनने पर हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं

आशीष शुक्ला पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सक्रिय रूप से अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं

वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष शुक्ला को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अतिरिक्त उप महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। (Additional Deputy Advocate General) राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब वे उच्च न्यायालय में राज्य सरकार की ओर से विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में पैरवी करेंगे और शासन को विधिक परामर्श भी प्रदान करेंगे। आशीष शुक्ला पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सक्रिय रूप से अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं और उन्हें संवैधानिक मामलों, प्रशासनिक कानून, सेवा मामलों, सिविल एवं आपराधिक प्रकरणों में विशेष अनुभव प्राप्त है। न्यायालय में उनकी सशक्त दलीलों, गहन अध्ययन और कानून की सूक्ष्म समझ के चलते उन्हें एक प्रभावशाली और विश्वसनीय अधिवक्ता के रूप में जाना जाता है।

आशीष शुक्ला पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सक्रिय रूप से अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं

विधिक क्षेत्र से जुड़े जानकारों के अनुसार उनकी नियुक्ति से उच्च न्यायालय में शासन पक्ष की प्रस्तुतियों को और अधिक मजबूती मिलेगी। (Additional Deputy Advocate General) अतिरिक्त उप महाधिवक्ता के पद पर रहते हुए वे राज्य सरकार से जुड़े जटिल और संवेदनशील मामलों में प्रभावी ढंग से पक्ष रखेंगे, साथ ही नीतिगत एवं कानूनी विषयों पर शासन को आवश्यक मार्गदर्शन भी देंगे। उनकी नियुक्ति को राज्य की विधिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से न्यायालय में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी होगी और शासन हित से जुड़े प्रकरणों में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई