राजनांदगांव में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, दुकान और किसान के घर से बड़ी मात्रा में खाद जब्त

राजनांदगांव। जिले में खरीफ सीजन के लिए खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। रविवार को कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक दुकान और एक किसान के घर से बड़ी मात्रा में खाद जब्त की।

कृषि विभाग के मुताबिक, हरदी गांव में जय अंबे उन्नत कृषि केंद्र के मालिक सुरेश को प्रोम खाद को डीएपी बताकर 1550 रुपए प्रति बोरी में बेचते हुए पकड़ा गया। दुकान से करीब 31 टन अलग-अलग किस्म की खाद जब्त की गई, जिसमें यूरिया, एसएसपी और प्रोम शामिल हैं।

वहीं, भंवरमरा गांव में किसान देवानंद सिन्हा के घर से भी 27 बोरी यूरिया और 14 बोरी अमोनियम सल्फेट मिला। यह खाद उन्होंने इफको बाजार मंडी से खरीदा था और बिना लाइसेंस के बेच रहे थे।

दोनों मामलों में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पूरी रिपोर्ट कलेक्टर को भेज दी गई है। कृषि विभाग ने कहा कि जिले में दुकानों की लगातार जांच जारी रहेगी ताकि कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button