रायपुर में छात्र से लूट के आरोपी गिरफ्तार, चाकू मारकर मोबाइल और चेन छीनी

राजधानी रायपुर में एक छात्र और उसके दोस्त से लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने देर रात रास्ता रोककर मारपीट की और चाकू से हमला कर मोबाइल, चांदी की चेन और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे।

रास्ता रोककर किया हमला
पीड़ित छात्र अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। रास्ता पूछने के दौरान तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और चाकू दिखाकर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर एक आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और गले से चेन छीन ली।

हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी शामिल
घटना में शामिल मुख्य आरोपी पहले से आपराधिक मामलों में संलिप्त बताया गया है। उसके साथ दो नाबालिग भी शामिल थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

लूटा सामान और हथियार बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चांदी की चेन, आधार कार्ड और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button