ABVP Memorandum: बिलासपुर का गुरुघासीदास विश्वविद्यालय सवालों के घेरे में,तालाब से मिला शव
ABVP Memorandum: गुरूघासीदास युनिवर्सिटी में निष्पक्ष जांच की मांग

छत्तीसगढ़ के एकमात्र गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के तालाब से एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद अब मामला लगातार गर्माता जा रहा है। (ABVP Memorandum) इस घटना के बाद न केवल छात्र समुदाय में डर का माहौल है, बल्कि विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ABVP निष्पक्ष जांच को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
23 अक्टूबर को विश्वविद्यालय परिसर के तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (ABVP Memorandum) हालांकि, अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि स्वामी विवेकानंद हॉस्टल में रहने वाला बीएससी फिजिक्स 5 वें सेमेस्टर का छात्र अर्सलान अंसारी पिछले तीन दिनों से लापता है।मृतक की पहचान को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। छात्र के परिवार वालों ने बताया कि 21 अक्टूबर को उसकी आखिरी बार बात हुई थी, जिसके बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस घटना के बाद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
गुरूघासीदास युनिवर्सिटी में निष्पक्ष जांच की मांग,ABVP Memorandum
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान की प्रक्रिया जारी है। लेकिन जिस तरह से एक छात्र लापता है और विश्वविद्यालय के तालाब में लाश मिली है,यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर इतनी बड़ी संस्था की सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?





