आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी चक्काजाम, धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग

धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज प्रदेशभर में चक्काजाम का आह्वान किया है। पार्टी ने सरकार से धान खरीदी की समयसीमा 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाने की मांग की है।
पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण किसान आर्थिक और मानसिक दबाव में हैं, जिससे कई किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले 31 जनवरी तक धान खरीदी का आश्वासन दिया था, लेकिन 29 जनवरी को ही खरीदी बंद कर दी गई।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि लाखों छोटे किसानों से जबरन रकबा समर्पण कराया जा रहा है और कई किसानों को अब तक टोकन नहीं मिल पाया है। टोकन के नाम पर भौतिक सत्यापन कर किसानों को परेशान किया जा रहा है।
पार्टी ने मांग की है कि किसानों को राहत देने के लिए धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी 2026 तक की जाए। इसी मांग को लेकर रायपुर में नेशनल हाईवे-30 पर अभनपुर में दोपहर 12 बजे चक्काजाम किया जाएगा।





