आर्मी कैंप के अंदर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने में असफल रहे युवक ने की हत्या

दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आर्मी कैंप में रहने वाली एक आठ वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के विरोध में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव मंगलवार सुबह करीब शंकर विहार स्थित आर्मी कैंप में मिला। पुलिस ने बताया बच्ची के पड़ोसी 18 वर्षीय एक युवक ने उसकी हत्या की। आरोपी को बच्ची भईया कहकर बुलाती थी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच चल रही है। घर के बाहर खेल के दौरान आरोपी आया और सुनसान जगह ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन जब उसने विरोध किया तो उसने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया आरोपी और बच्ची के परिजन सैन्य अधिकारी के घर पर घरेलू सहायक का काम करते हैं और दोनों पड़ोसी हैं। जब बच्ची का पता नहीं लगा तो सेना के जवानों और बच्ची के परिजनों ने उसकी तलाश की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button