आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही महिला की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलियारी क्षेत्र के गोढ़ी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेतों में काम कर रही 22 वर्षीय युवती कामिनी साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य महिलाएं घायल हो गईं। सभी महिलाएं खेती के लिए खेतों में काम कर रही थीं जब अचानक मौसम खराब हुआ और बिजली गिर गई। घायल महिलाओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धरसीवां थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

दरअसल, घटना धरसीवां थाना क्षेत्र के गोढ़ी गांव की है। मृतक युवती की पहचान कामिनी साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कामिनी साहू व गांव की अन्य महिलाएं खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी। बारिश के साथ वज्रपात होने से कामिनी साहू पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से कामिनी साहू जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। वहीं छह अन्‍य महिलाएं भी इस घटना में गंभीर रूप से झुलस गई।

वहीं, इसके बाद परिजन एवं आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचकर कामिनी सहित अन्‍य महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि झुलसी अन्‍य महिलाओं का इलाज किया जा रहा है। इधर घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button