निजी अस्पताल की लापरवाही से युवती की मौत, आयुष्मान योजना का भी हुआ दुरुपयोग

बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है जहा एक निजी अस्पताल की लापरवाही और अवैध वसूली के चलते एक युवती की जान चली गई….परीजनो ने निजी अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और जबरन वसूली का आरोप लगाया है

यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित श्री साई अस्पताल का है जहां पर सड़क दुर्घटना में घायल हुई युवती जिसके सिर पर चोट लगी थी उसे श्री साई अस्पताल में भर्ती कराया गया था आपको बता दे की उसका इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत चल रहा था पीड़ित के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा इलाज के नाम पर 9 दिनों के अंदर कई किश्तों में 50 हजार वसूल लिए यह राशि पीड़ित परिवार से नगद लिया गया जबकि इलाज आयुष्मान योजना से हो रहा था इसके बावजूद यह राशि ली गई और परिजनों ने जब अस्पताल प्रबंधन से बिल मांगा तो प्रबंधन द्वारा बिल देने से इंकार कर दिया गया…. आपको बता दे की परिजनों यह भी आरोप लगाया है को अस्पताल वालो ने पीड़ित का सही तरीके से इलाज नहीं किया इलाज में भरी लापरवाही की गई जिसके कारण युवती की मौत भी हो गई ……इलाज के दौरान किसी तरह का घायल युवती की हालत में सुधार नहीं हो पाया और उसने दम तोड़ दिया युवती की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया अस्पताल परिसर ने इसकी जानकारी सिविल पुलिस को दी जहा मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंचकर परिजनों को समझाइश देते नजर आए

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button