दुर्ग में रक्तदान का अनूठा उदाहरण: कलेक्टर सहित महाविद्यालय के शिक्षक-कर्मचारियों ने किया

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में आज जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के यूथ रेडक्रास सोसायटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत महाविद्यालय के टीचर एवं स्टाफ द्वारा 7 यूनिट रक्तदान किया गया। इस शिविर में कलेक्टर सुश्री चौधरी ने भी रक्तदान किया। सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, मलेरिया नोडल अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे, सीएस डॉ. हेमंत साहू, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार नायक, डीपीएम डा. भूमिका वर्मा, हॉस्पिटल कंसलटेंट डॉ. ओपी वर्मा, मैट्रन चित्ररेखा बोरकर, नर्सिंग इंचार्ज मंजू राय, देव जनिक शिवहरे, ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल, डॉ. अविनाश, नर्सिंग आफिसर सती गुप्ता तरुणा रावत, काउंसलर टीएस एंथोनी, लैब टेक्नोलॉजीस्ट रोशन सिंह, लैब इंचार्ज रूपेश सरपे, लैब टेक्नीशियन महेंद्र चंद्राकर, निगार, मिनाक्षी, सूरज, हिमांशु चंद्राकर, कौशल साहू, माला प्रशिक्षणार्थी रिया, धनेश्वरी, यशवंत एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रबंध कारिणी सदस्य और जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, जीवन दीप समिति के सदस्य प्रशांत डोंगावकर की उल्लेखनीय भूमिका और सकारात्मक सहयोग रहा और सभी ने रक्तदाताओं को साधुवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button