तेज रफ्तार बाराती कार ने बाइक सवार 2 युवकों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत दूसरे की हालत गंभीर, कार छोड़कर चालक फरार

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क दुर्घटना हुई हैं। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई हैं। वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। बाइक सवारों को ठोकर मारने के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर ही घायल युवक की मदद की और अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार, हादसा पुटपुरा गांव में NH-49 पर हुआ है. तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में सकरेली निवासी ईश्वर नारंग की मौत हो गई। वहीं बाराद्वार निवासी विनोद कुमार बाराद्वार दुर्घटना मे घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक केटरिंग में काम करते थे। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button