Public Darshan: कलेक्टर के जान दर्शन में लगा शिकायतों का अंबार, सुशासन तिहार के समाधान शिविर पर सवाल

Public Darshan: बिलासपुर। सुशासन तिहार में हजारों की सख्याओ के आवेदनों और शिकायतो का दावा जिला प्रशासन कर रही है। वही दूसरी तरफ कलेक्ट्रेट में आज बड़ी संख्या में कतार लगाए हुवे थे। जिससे प्रशासन के दावों का पोल खोल रहा है। जनदर्शन में सबसे अधिक मामले आवास योजनाओं से संबंधित थे, जिनमें लोगों ने पात्र होने के बावजूद लाभ न मिलने की शिकायत की।

कुछ ग्रामीणों ने छेत्र में आवास शराब बिक्री की शिकायत की इसके अलावा जमीन से जुड़ी भी समस्याए भी प्रमुखता से सामने आईं जिस पर त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। कई नागरिकों ने आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के चलते आर्थिक सहायता की मांग भी की। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ऐसे मामलों में पात्रता के अनुसार सहायता देने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संवेदनशीलता के साथ इन मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके। जनदर्शन के साथ-साथ सोमवार को टीएल बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों एवं अन्य लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button