छत्तीसगढ़ी सिनेमा की बड़ी फिल्म ‘मोर छइहा भुइयां 3’ 16 मई से सिनेमाघरों में

छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोर छइहा भुइयां 3’ 16 मई से पूरे प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा और एक्शन से भरपूर है, जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को बड़े सुंदर तरीके से दिखाया गया है।
फिल्म का निर्देशन सतीश जैन ने किया है। इसमें मन कुरैशी, दीपक साहू, लक्षित झांजी, ऐल्सा घोष, ऋचा दीक्षित, दीक्षा जायसवाल और इशिका यादव ने अहम किरदार निभाए हैं। वहीं, नितिन ग्वाला, क्रांति दीक्षित और धर्मेंद्र चौबे ने खलनायक की भूमिका निभाई है।
फिल्म के ट्रेलर और गाने पहले ही लोगों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसके छायांकन का काम सिद्धार्थ सिंह ने किया है, संगीत सुनील सोनी ने दिया है और गीत लिखे हैं लक्ष्मण मस्तुरिया, सतीश जैन और गिरवर दास मानिकपुरी ने।
फिल्म में 40 से ज्यादा कलाकार शामिल हैं और इसे तकनीकी रूप से भी काफी मजबूत बताया जा रहा है। अभिनेता मन कुरैशी ने इस फिल्म को छत्तीसगढ़ी पहचान का प्रतीक बताया है।





