Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायपुर में 6वीं मंजिल से कूदकर युवती ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड से विवाद की आशंका

रायपुर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की साईं ड्रीम सोसाइटी में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। 27 वर्षीय युवती जसविंदर कौर ने 6वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शक है कि बॉयफ्रेंड से विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

भिलाई की रहने वाली थी युवती

पुलिस के अनुसार जसविंदर कौर मूलतः भिलाई के डबरापारा की रहने वाली थी और रायपुर के अमलीडीह इलाके में अपनी सहेली के साथ किराए के फ्लैट में रह रही थी। रात करीब 12 बजे वह अचानक बिना कुछ कहे छत पर चली गई और टहलने लगी। थोड़ी ही देर बाद उसने 6वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। गिरने की तेज आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जसविंदर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सिर बुरी तरह फट गया था और चारों ओर खून फैल गया था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

बॉयफ्रेंड से विवाद की आशंका

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि जसविंदर का अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस उसके मोबाइल फोन की जांच कर रही है और दोस्तों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि वह पहले मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी, लेकिन कुछ समय से बेरोजगार थी। जसविंदर के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि मां विशाखापट्टनम में रहती हैं। हादसे की सूचना उन्हें दे दी गई है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई