Youth Congress Press Conference: रायपुर में युवाओं का महासंगम, 12 फरवरी को युवा महापंचायत

युवाओं के कंधों पर संगठन की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ की राजनीति में युवाओं को एकजुट करने की बड़ी पहल सामने आई है। (Youth Congress Press Conference) युवा कांग्रेस की ओर से 12 फरवरी को राजधानी रायपुर में युवा महापंचायत का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा, जिसमें प्रदेशभर से हजारों युवा शामिल होंगे।

चार हजार युवाओं का जुटान, राजधानी में सजेगा राजनीतिक मंथन

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के अनुसार इस युवा महापंचायत में नगरीय निकाय चुनाव से लेकर पंचायत स्तर तक चुनाव लड़ चुके सभी युवाओं को आमंत्रित किया गया है। चाहे वे चुनाव जीतकर आए हों या हार का सामना किया हो, साथ ही कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी युवाओं की इस महापंचायत में सक्रिय भागीदारी रहेगी इस महापंचायत का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठित करना और आगामी राजनीतिक तथा सामाजिक रणनीतियों पर मंथन करना है। कार्यक्रम में वीबी जीरामजी योजना के तहत किए जा रहे कार्यों और उससे जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

गांव-गांव पहुंचेगी युवा कांग्रेस की रणनीति

साथ ही योजना के नाम में कथित बदलाव और छेड़छाड़ जैसे विषयों को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी।युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि इस महापंचायत के बाद युवा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आम जनता से सीधा संवाद करेंगे। वे लोगों को योजनाओं के फायदे और नुकसान की जानकारी देंगे और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।  12 फरवरी को होने वाले इस आयोजन में प्रदेश स्तर के बड़े कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय स्तर के युवा कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

रणनीति से ज़मीन तक,युवा कांग्रेस का एक्शन प्लान, (Youth Congress Press Conference)

इससे कार्यक्रम को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।आयोजकों का दावा है कि इस युवा महापंचायत में पूरे प्रदेश से करीब 4 हजार युवा एकत्र होंगे। यह आयोजन न केवल संगठन को नई ऊर्जा देगा, बल्कि आगामी समय में युवाओं की भूमिका को और सशक्त बनाने की दिशा में भी अहम साबित होगा।  रायपुर में होने जा रही यह युवा महापंचायत छत्तीसगढ़ की राजनीति में युवाओं की आवाज को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का बड़ा मंच बनती नजर आ रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button