गांधी की पुण्यतिथि पर कन्हैया कुमार का भाजपा को संदेश: सत्य-अहिंसा अपनाए, नफरत की राजनीति छोड़े

रायपुर।महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भाजपा को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास हिंसा और असत्य का नहीं, बल्कि सत्य और अहिंसा का इतिहास है, और यह इतिहास सभी का है, भाजपा का भी।

रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि गांधी जी का बलिदान दिवस सत्य और अहिंसा के रास्ते पर संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की धरती पर आने को सौभाग्य बताया। सरगुजा में गैर-राजनीतिक संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे राज्य पहुंचे थे।

गोडसेवादी राजनीति पर निशाना साधते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी के अनुसार वैष्णव वही है जो दूसरे की पीड़ा में दुखी हो, लेकिन आज की राजनीति में लोग दूसरों की पीड़ा में खुशी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की राजनीति नफरत की राजनीति बनती जा रही है, और ऐसे समय में गांधी को बार-बार याद करना जरूरी है।

31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म करने की सरकार की समय-सीमा पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी रूप में सही नहीं है। हिंसा चाहे कोई भी करे, इससे इंसानियत को नुकसान होता है। सरकार के दावों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि संवाद और शांति के रास्ते पर आगे बढ़ना ही सही समाधान है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button