साइबर ठगों का पर्दाफाश: वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर 24 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार; 14 थानों में दर्ज थे केस

रायपुर। ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का रायपुर रेंज पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत गिरोह के तीन सदस्यों को महाराष्ट्र और राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ देशभर के 14 थानों और साइबर सेल में धोखाधड़ी के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

मामला थाना राखी क्षेत्र का है। यहां के निवासी पारस कुमार धीवर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सोशल मीडिया और टेलीग्राम के जरिए उसे वर्क फ्रॉम होम से मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क देकर कम रकम का फायदा दिखाया गया, जिससे भरोसा जीत लिया गया। इसके बाद अधिक लाभ का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। पीड़ित से इसी तरीके से करीब 24 लाख रुपए ठग लिए गए।

तकनीकी जांच से हुआ खुलासा

विवेचना के दौरान पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और टेलीग्राम अकाउंट्स का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में पता चला कि ठगी की रकम कई राज्यों के खातों में ट्रांसफर की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपियों की पहचान की और टीमों को महाराष्ट्र व राजस्थान रवाना किया। वहां दबिश देकर तीनों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने देश के कई राज्यों में इसी तरह ठगी करना स्वीकार किया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • उत्पल पंचारिया (21), मेघवाल बस्ती, जोधपुर (राजस्थान)
  • रोहित बबन कौलगे (31), हरिपुर, सांगली (महाराष्ट्र)
  • सुमित श्रीनिवास राठी (41), आनंदी अपार्टमेंट, सांगली (महाराष्ट्र)
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई