दानशुदा सामाजिक भूमि पर अवैध कब्जा, स्वर्णकार समाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग

बिलासपुर। शहर में दान में दी गई सामाजिक भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण का गंभीर मामला सामने आया है। प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज बिलासपुर ने जिला प्रशासन से समाज की दानशुदा भूमि और भवन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वर्गीय रमाकांत स्वर्णकार द्वारा समाज के हित में दान की गई भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। आरोप है कि दानदाता के वारिसों ने दानपत्र की शर्तों को नजरअंदाज करते हुए इस भूमि को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया, जबकि दानपत्र में स्पष्ट रूप से भूमि के विक्रय और हस्तांतरण पर रोक है।

IMG 8398 1
Screenshot
IMG 8399
Screenshot
IMG 8400
Screenshot

स्वर्णकार समाज का कहना है कि भवन के ताले तोड़कर अंदर रखा सामान भी बाहर निकाल दिया गया, जिससे समाज की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। समाज ने प्रशासन से अवैध निर्माण तत्काल रोकने, कब्जा हटाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अब इस मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई