राज्य स्तरीय रोजगार मेला: 30 जनवरी को सारंगढ़–बिलाईगढ़ के 1513 युवाओं को मिलेगा इंटरव्यू का मौका

सारंगढ़–बिलाईगढ़।प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 29, 30 और 31 जनवरी 2026 को राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार रायपुर परिसर में होगा।

तीन दिवसीय इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी। आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, कंस्ट्रक्शन, सेल्स, मार्केटिंग, सिक्योरिटी, हॉस्पिटैलिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में करीब 15 हजार पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन सीधे साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

30 जनवरी 2026 को सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के 1513 पंजीकृत युवाओं का इंटरव्यू लिया जाएगा। यह जिले के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के ई-रोजगार पोर्टल (www.erojgar.cg.gov.in) पर रोजगार पंजीयन और रोजगार मेला पंजीयन अनिवार्य है। बिना पंजीयन के साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

इंटरव्यू के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे, जिनमें शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति व फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) शामिल हैं।

जिला प्रशासन और रोजगार विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और समय रहते पंजीयन सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार अधिकारी रामजीत राम (मो. 9424184279) से संपर्क कर सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई