धान खरीदी केंद्र पोंसरा में बड़ा खेल, तय मानक से ज्यादा तौल पर SDM की छापेमारी

बिलासपुर। जिले के पोंसरा धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ गड़बड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। यहां तय सरकारी मानक से ज्यादा वजन में धान की तौल की जा रही थी। किसानों की लगातार शिकायत के बाद एसडीएम मनीष साहू ने केंद्र पर औचक छापेमारी की, जिसमें आरोप सही पाए गए।

गुरुवार को जैसे ही एसडीएम अपनी टीम के साथ केंद्र पहुंचे, वहां हड़कंप मच गया। मौके पर रेंडम तौल कराई गई, जिसमें किसान सुभाष सिंह ठाकुर और नीरज तिवारी की बोरियों का वजन 41 किलो से अधिक निकला, जबकि तय मानक इससे कम है। यह सीधे तौर पर किसानों के हक पर चोट माना जा रहा है।

एसडीएम ने मौके पर ही पंचनामा बनवाकर कार्रवाई की। लेकिन अधिकारियों के लौटते ही किसानों ने फिर शिकायत की कि दोबारा वही गड़बड़ी शुरू हो गई। इस पर एसडीएम ने तत्काल तहसीलदार को फिर से केंद्र भेजा, जहां जांच में अधिक तौल की पुष्टि हुई।

पूछताछ के दौरान हमालों ने प्रबंधन पर जिम्मेदारी डाल दी। जांच में यह भी सामने आया कि समिति का कंप्यूटर ऑपरेटर जरूरी रिपोर्ट तक नहीं निकाल पा रहा था, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है।

एसडीएम मनीष साहू ने साफ कहा है कि किसानों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई