डोडा हादसे में शहीद जवानों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की श्रद्धांजलि, जताया गहरा शोक

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने से 10 वीर जवानों के शहीद होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वह प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हैं कि शहीद जवानों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने हादसे में घायल सभी जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश इन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा। इस दुख की घड़ी में पूरा राष्ट्र शहीद जवानों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।





