धान खरीदी पर कांग्रेस का तीखा हमला, सिंहदेव बोले– किसानों को चोर बना रही सरकार

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धान खरीदी में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए सरकार की नीयत और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि सरकार की मंशा ही नहीं है कि किसानों का पूरा धान खरीदा जाए। उन्होंने कहा, “मैंने अपने जीवन में किसानों को धान बेचने के लिए इतना परेशान होते कभी नहीं देखा।” सिंहदेव ने आरोप लगाया कि किसानों को चोर की तरह देखा जा रहा है, अधिकारी उनके घरों में घुस रहे हैं और यह अन्नदाताओं का खुला अपमान है।

सिंहदेव ने कहा कि दो साल के अनुभव के बावजूद सरकार धान खरीदी की व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल रही है। खेत गिरदावरी, पंजीयन, टोकन, सीमित कोटा और राइस मिल से जुड़ी समस्याओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सरकार को घेरते हुए कहा कि धान खरीदी पूरी तरह प्रभावित है और सरकार किसानों का पूरा धान नहीं खरीदना चाहती। उन्होंने बोआई से लेकर खाद, पंजीयन, रकबा समर्पण, टोकन और लिमिट तक की व्यवस्था को सरकार की नीयत उजागर करने वाला बताया।

दीपक बैज ने कहा कि अब भी बड़ी संख्या में किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है और धान खरीदी केंद्रों की स्थिति मजाक बनकर रह गई है। किसानों में भारी आक्रोश है। उन्होंने सरकार से धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई