बलौदाबाजार में धान खरीदी की समीक्षा, नए किसानों को टोकन में मिलेगी प्राथमिकता

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को खाद्य, सहकारिता, कृषि और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि जिन किसानों ने अब तक एक भी टोकन नहीं लिया है और पहली बार टोकन के लिए आवेदन किया है, उन्हें प्राथमिकता दी जाए।

कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव तेजी से कराया जाए, ताकि जाम जैसी स्थिति न बने। साथ ही अगले 2 से 3 दिनों में धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने धान का भौतिक सत्यापन करने के बाद शेष रकबे का समर्पण सुनिश्चित कराने को कहा। इसके अलावा राइस मिल और पोहा मिलों की जांच के दौरान अगर किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित मिलर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने संयुक्त टीम द्वारा नियमित जांच और निरीक्षण जारी रखने पर भी जोर दिया।

बैठक में बताया गया कि जिले के सभी 166 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का काम जारी है। अब तक 1 लाख 27 हजार 480 किसानों से 6 लाख 17 हजार 839 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जबकि 2 लाख 79 हजार 262 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई