बलौदाबाजार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 40 हजार की सुपारी देकर सिर कलम कराया

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को सुपारी दी। आरोप है कि महिला ने 40 हजार रुपये में सौदा तय कर पति का सिर तलवार से कटवाया, धड़ को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और सिर को पहचान छिपाने के लिए दूसरी जगह गाड़ दिया।

मामला हथबंद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, युवक को पहले शराब पिलाकर नशे में किया गया, फिर मारपीट कर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद उसे करीब 20 किलोमीटर दूर हथबंद-भाटापारा रेलवे ट्रैक के पास ले जाया गया, जहां धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद धड़ को ट्रैक पर फेंक दिया गया ताकि घटना को रेल हादसा दिखाया जा सके, जबकि सिर को करीब 10 किलोमीटर दूर जमीन में गाड़ दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था और उस पर अननेचुरल सेक्स व अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालता था। इन आरोपों से परेशान होकर महिला ने अपने मामा की मदद से दो कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से संपर्क किया और हत्या की साजिश रची।

घटना के चार दिन बाद शव की पहचान मृतक की कलाई पर लिखे नाम के आधार पर हुई। पहचान होते ही पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने महिला, उसके मामा और दोनों कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई