Helmet And Burqa Entry Banned: अब सराफा दुकानों में हेलमेट-बुर्का एंट्री बैन
नवापारा लूट के बाद सराफा कारोबारियों का बड़ा फैसला

नवापारा-राजिम में हाल ही में हुई लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद अब (Helmet And Burqa Entry Banned) प्रदेशभर के सराफा व्यापारियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश सराफा एसोसिएशन ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ प्रदेश सराफा एसोसिएशन द्वारा एक आपातकालीन हाई-प्रोफाइल बैठक आयोजित की गई, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने की।
अपराधियों पर लगाम,सराफा दुकानों में पहचान अनिवार्य
इस बैठक में सराफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गहन चर्चा की गई और सर्वसम्मति से एक अहम निर्णय लिया गया।एसोसिएशन ने फैसला किया है कि अब प्रदेश की किसी भी सराफा दुकान में हेलमेट या बुर्का पहनकर आने वाले व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि सीसीटीवी कैमरों में आने-जाने वालों की पहचान स्पष्ट हो सके और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
सराफा व्यापारी फैसला, (Helmet And Burqa Entry Banned)
बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों में आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस और एसोसिएशन को दें।साथ ही उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की कि सराफा व्यापारियों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए और नवापारा लूटकांड के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।व्यापारियों का कहना है।सुरक्षा होगी,तभी व्यापार होगा





