सुशासन और योजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर नम्रता जैन की सख्ती, समयबद्ध काम के निर्देश

नारायणपुर।कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही शासकीय योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाएं और आम लोगों से जुड़े मामलों का समय पर निराकरण करें।

कलेक्टर ने जनपद कार्यालय ओरछा के संचालन को लेकर व्यवस्था तय करते हुए कहा कि सप्ताह में बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को कार्यालय ओरछा में तथा सोमवार और मंगलवार को नारायणपुर में संचालित किया जाए। इससे ओरछा विकासखंड के ग्रामीणों को अपने कामों के लिए अधिक सुविधा मिलेगी।

सुशासन एक्सप्रेस शिविरों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को शिविरों में स्वयं उपस्थित रहने और रोजाना रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। आश्रम छात्रावासों को लेकर उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी नियमित निरीक्षण करें और अधीक्षक व अधीक्षिकाएं छात्रावास परिसर में ही निवास करें।

बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से अपील की कि वे अपने कर्मचारियों और आम नागरिकों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। नियद नेल्लानार क्षेत्र में सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए आधार कार्ड, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र और मतदाता पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज तैयार कराने पर विशेष जोर दिया गया।

बस्तर पंडुम 2026 के आयोजन को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। यह आयोजन तीन चरणों में होगा—पहला चरण जनपद स्तर पर 15 से 19 जनवरी तक, दूसरा जिला स्तर पर 24 से 29 जनवरी तक और तीसरा संभाग स्तर पर 6 से 8 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों को शासकीय सेवा और पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही जनदर्शन में आए आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने को कहा।

धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नियमित निरीक्षण, धान उठाव और बारदाना उपलब्धता पर नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में ग्राम पंचायत ओरछा के निर्माण कार्यों के भुगतान, स्व-सहायता समूह को पिकअप वाहन उपलब्ध कराने, अतिथि शिक्षक की नियुक्ति सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

इसके अलावा स्कूलों में शौचालय निर्माण, सखी वन स्टॉप सेंटर भवन, सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांच, दुर्घटना बीमा दावों का निपटारा, एनएमडीसी सीएसआर कार्यों की प्रगति, किसान पंजीयन, ई-केवायसी, राशन व्यवस्था, स्ट्रीट वेंडर योजना और जल जीवन मिशन से जुड़े मामलों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर नम्रता जैन ने निर्देश दिए कि नियद नेल्लानार क्षेत्र के गांवों में शिविर लगाकर राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और श्रम कार्ड जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई