दुधली में नेशनल रोवर–रेंजर जंबूरी का तीसरा दिन बना लोकतंत्र और युवा शक्ति का उत्सव

रायपुर।बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित नेशनल रोवर–रेंजर जंबूरी पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ आगे बढ़ रही है। जंबूरी के तीसरे दिन का माहौल खास रहा, जब यहां युवाओं को लोकतंत्र की असली कार्यप्रणाली से रूबरू कराया गया। यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से रोवर–रेंजरों ने लोकसभा की कार्यवाही का जीवंत अनुभव प्राप्त किया।

यूथ पार्लियामेंट के मंच पर रोवर–रेंजर सांसद की भूमिका में नजर आए, वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संसद अध्यक्ष की भूमिका निभाई। युवाओं ने जिस आत्मविश्वास, समझ और मर्यादित संवाद का प्रदर्शन किया, उसने सभी को प्रभावित किया। यह मंच भावी जनप्रतिनिधियों को तैयार करने की दिशा में एक मजबूत पहल साबित हुआ।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि रोवर–रेंजरों का आत्मविश्वास और अनुशासन देश के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जगाता है। आज के युवा ही कल के जिम्मेदार नागरिक और जनप्रतिनिधि बनेंगे। ऐसे आयोजनों से लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं की मजबूत नींव पड़ती है।

स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रोवर–रेंजर देश का भविष्य हैं। इस अवसर पर भारतीय स्काउट गाइड के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के. के. खंडेलवाल, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्काउट–गाइड, रोवर–रेंजर और आम नागरिक मौजूद रहे।

जंबूरी का तीसरा दिन सीख, सेवा और साहस से भरा रहा। दिन की शुरुआत फ्लैग सेरेमनी से हुई। डॉग शो, मार्च पास्ट प्रतियोगिता और स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी गतिविधियों में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति की सुंदर झलक भी देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा, लोकवाद्य, नृत्य और पारंपरिक व्यंजनों ने सबका मन मोह लिया। इसके साथ ही हॉर्स राइडिंग, बाइक रेस, वाटर एक्टिविटी जैसी साहसिक गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

आपदा प्रबंधन, ग्लोबल डेवलपमेंट विलेज, वृक्षारोपण, प्रश्नोत्तरी, नाइट हाईक और पायोनियरिंग प्रोजेक्ट जैसी गतिविधियों के जरिए युवाओं को सीखने का अवसर मिला। एरिना में आयोजित इंटरनेशनल नाइट में विभिन्न संस्कृतियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने जंबूरी को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई