धोखाधड़ी मामले में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। जैजैपुर के वर्तमान विधायक और समिति प्रबंधक बालेश्वर साहू को धोखाधड़ी और गबन के मामले में जिला न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक पर फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर करीब 43 लाख रुपये के गबन का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी थी। आरोप है कि बालेश्वर साहू ने समिति प्रबंधक पद का दुरुपयोग करते हुए गैरकानूनी तरीके से सरकारी राशि का हेरफेर किया। शिकायतों के बाद मामला अदालत तक पहुंचा, जहां सबूतों के आधार पर जिला न्यायालय ने गिरफ्तारी का आदेश दिया।

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश किया। इस दौरान दो चालान भी कोर्ट में प्रस्तुत किए गए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

बताया जा रहा है कि मामले के सामने आने के बाद विधायक लंबे समय तक अंडरग्राउंड रहे। उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन भी किया था।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य आरोपियों या संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने जनता को भरोसा दिलाया है कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की जाएगी।

इस गिरफ्तारी के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई