Brutal Beating: लीलागर नदी एनीकट के पास युवक पर हमला, बेल्ट-रॉड से की पिटाई

नववर्ष पिकनिक बना खौफनाक, युवक से बेरहमी से मारपीट

नए साल का जश्न जिसे यादगार बनना था, लेकिन वह खौफनाक मंजर में बदल गया। (Brutal Beating) पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह स्थित लीलागर नदी के एनीकट चंदेल घाट पर पिकनिक मनाने गए ग्रामीण युवकों को यह अंदेशा भी नहीं था कि कुछ ही घंटों में उनके साथ ऐसा कुछ हो जाएगा, जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जलसों के रहने वाला किसान अजीत कुर्रे अपने साथियों के साथ 1 जनवरी को दोपहर पिकनिक मनाने पहुंचा था। शाम ढलते-ढलते माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, जब ग्राम विद्याडीह के ही चार युवक मौके पर पहुंचे और बिना किसी वजह के अश्लील गाली-गलौच शुरू कर दी।

पूरे मामले की जांच की जा रही है, Brutal Beating

विरोध करने पर बात इतनी बढ़ गई कि चारों आरोपियों ने एक राय होकर अजीत कुर्रे पर जानलेवा हमला कर दिया। हाथ-मुक्कों के साथ बेल्ट, चूड़ा और लोहे की रॉड से की गई बेरहमी भरी पिटाई में अजीत के सिर, चेहरे, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद साथियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई