भूपेश बघेल के बयान पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का जवाब, कहा– भाषा और भ्रष्टाचार दोनों की सीमा लांघी

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से किए जाने को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मंत्री टंकराम वर्मा के बाद अब उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भूपेश बघेल एक बड़े नेता हैं और ऐसी भाषा का इस्तेमाल उन्हें शोभा नहीं देता। शब्दों की एक मर्यादा होती है, जिसे समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे भूपेश बघेल ने भाषा की सीमा नहीं समझी, वैसे ही उन्होंने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार की भी कोई सीमा नहीं मानी। ऐसा भ्रष्टाचार किया गया जो पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में भी नवाचार किया गया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उनके परिवार के किसी सदस्य पर इस तरह की टिप्पणी की जाए, तो भूपेश बघेल को भी अच्छा नहीं लगेगा। हमारी पार्टी की परंपरा है कि जो गिरा हो, उसे उठाने का काम किया जाता है, किसी को गिराने का नहीं।

नक्सली बारसे देवा और उसके 16 साथियों के तेलंगाना में आत्मसमर्पण की खबरों पर विजय शर्मा ने कहा कि आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी।

कांग्रेस कार्यकारिणी का अब तक गठन नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दीपक बैज कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं और अच्छा काम कर रहे हैं। यह संगठन का आंतरिक मामला है, लेकिन यह देखना होगा कि उनके साथ कितना खींचतान की जा रही है।

पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और अधोसंरचना का पूर्वावलोकन भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी से पुलिस कमिश्नरी प्रणाली की शुरुआत हो जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई