आयकर विभाग में बड़ी पदोन्नति, एमपी-छत्तीसगढ़ सर्किल को मिले नए प्रभार

रायपुर। आयकर विभाग ने देशभर में बड़े स्तर पर अधिकारियों की पदोन्नति और प्रशासनिक बदलाव किए हैं। इस क्रम में मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ (एमपी-सीजी) सर्किल के 19 आयकर निरीक्षकों को आयकर अधिकारी (आईटीओ) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही एमपी-सीजी सर्किल के 4 सहायक आयुक्तों को भी उच्च पद पर प्रमोशन मिला है।

विभागीय प्रशासन में बदलाव करते हुए राजस्थान के जयपुर सर्किल के प्रधान आयुक्त सुमीत कुमार को एमपी-सीजी सर्किल का अतिरिक्त प्रभारी प्रधान आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी ललित कृष्ण सिंह दहिया के सेवानिवृत्त होने के बाद सौंपी गई है।

इसके अलावा एमपी-सीजी सर्किल के डीजी (अन्वेषण) विजय कुमार पंडा को आंध्र प्रदेश–तेलंगाना क्षेत्र का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

IMG 7282 IMG 7280

आयकर विभाग के इस फैसले से प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई