बर्तन बदलने के बहाने महिलाओं से ठगी, शातिर महिला सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार

बिलासपुर। जिले में एक ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें बर्तन बदलने के बहाने एक महिला ने घर की महिलाओं को झांसा देकर सोने-चांदी के जेवर और बर्तन ठग लिए। घटना के बाद महिला मौके से फरार हो गई, और पीड़ितों ने चकरभाठा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र के परसदा माता चौरा निवासी ममता सूर्यवंशी 29 दिसंबर को दोपहर लगभग 2 बजे अपने घर में थीं। इसी दौरान एक अज्ञात महिला उनके घर पहुंची और पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन देने का प्रस्ताव रखा। घर में ममता सूर्यवंशी के साथ उनकी जेठानी शुक्रवारा बाई सूर्यवंशी और मिलापा बाई सूर्यवंशी भी मौजूद थीं। महिला ने दावा किया कि वह पुराने बर्तनों की फोटो लेकर विदेश भेजती है और इसके बदले पैसा भी मिलेगा। उसने भरोसा दिलाया कि फोटो लेने के बाद सभी जेवर वापस कर दिए जाएंगे।

महिला के झांसे में आकर ममता सूर्यवंशी ने पुराने बर्तन के साथ सोने की माला, चांदी का हाफ करधन, छल्ला और एक जोड़ी पायल दे दी। वहीं जेठानी शुक्रवारा बाई ने पुराने बर्तन, चांदी की चेन और बिछिया, जबकि मिलापा बाई ने सोने की माला और पायल सौंप दी। इसके अलावा ममता ने सोने का लॉकेट और टॉप्स भी ठग महिला को दे दिए।

ठग महिला ने भरोसा दिलाया कि शाम 4 बजे डिजाइन भेजकर सभी बर्तन और जेवर वापस कर दिए जाएंगे। इसके बाद महिला ज्यादा पैसा लेने का बहाना बनाकर जेवर और बर्तन अपने साथ लेकर चली गई। जब महिला वापस नहीं आई, तब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ।

चकरभाठा थाना पुलिस ने ममता सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर अज्ञात महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 और 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और अजनबियों के भरोसे निजी जेवर या सामान न देने की चेतावनी दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई