राज्य युवा महोत्सव में नशामुक्ति थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता, बिलासपुर के युवक को दिल्ली में बनाने का मौका

भिलाई। बिलासपुर में आयोजित राज्य युवा महोत्सव के दौरान ललित कला अकादमी, नई दिल्ली के बोर्ड मेंबर डॉ. अंकुश देवांगन और प्रख्यात मॉडर्न आर्ट चित्रकार डी.एस. विद्यार्थी ने चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। प्रतियोगिता का विषय “नशे की लत” था, जिसपर प्रदेश के 33 जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी पेंटिंग्स बनाकर प्रतिभा दिखाई।

निर्णायकों के अनुसार, सभी प्रतिभागियों ने बेहद प्रभावशाली और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कलाकृतियाँ प्रस्तुत कीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले युवक को अब दिल्ली के भारत मंडपम में देशभर से आए कलाकारों के बीच लाइव पेंटिंग बनाने का अवसर मिलेगा। निर्णायकों ने कहा कि इतने बेहतर कार्यों में निर्णय लेना चुनौतीपूर्ण रहा, जिससे यह साफ होता है कि छत्तीसगढ़ में चित्रकला का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।

दोनों कलाकारों ने सभी युवा चित्रकारों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई