अंडमान में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बैठक, बोले-MSME देश की रीढ़, बैंकों को देना होगा मजबूत समर्थन

रायपुर/अंडमान। लोकसभा की एस्टीमेट कमेटी की बैठक के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पोर्ट ब्लेयर (अंडमान) में MSME क्षेत्र को बढ़ावा देने में बैंकों की भूमिका पर समीक्षा की। बैठक में MSME सेक्टर और विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बिलासपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और सुझाव भी दिए।

उन्होंने कहा कि MSME सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए बैंकों को बड़े उद्योगों के साथ-साथ छोटे और मध्यम उद्योगों को भी बराबर महत्व देते हुए ऋण उपलब्ध कराना चाहिए।

बैठक में बृजमोहन अग्रवाल ने नई सोच और इनोवेटिव बिज़नेस को स्टार्टअप की श्रेणी में शामिल करने का सुझाव दिया। साथ ही बैंकों से आग्रह किया कि ऐसी पहल करने वाले युवाओं और नए उद्यमियों को PM विश्वकर्मा योजना जैसी सरकारी योजनाओं के तहत भरपूर समर्थन दिया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने के लिए बैंकों को जमीनी स्तर पर काम करना होगा ताकि इसका लाभ पूरे देश को मिले।

बृजमोहन अग्रवाल ने PM मुद्रा योजना पर भी जोर देते हुए कहा कि माइक्रो और छोटे नॉन-कॉर्पोरेट व्यापारियों-जैसे मेकअप आर्टिस्ट, ईवेंट मैनेजमेंट, कंसल्टेंसी और अन्य प्रोफेशनल्स को ₹20 लाख तक का बिना गारंटी वाला लोन तुरंत मिलना चाहिए, ताकि वे अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकें।

बैठक का उद्देश्य MSME सेक्टर को मजबूत बनाकर देशभर में रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर बढ़ाना बताया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई