कोटा थाना प्रभारी लाइन अटैच, नए प्रभारी नरेश चौहान को मिली जिम्मेदारी

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र में चोरी और अवैध शराब के मामलों में लापरवाही सामने आने पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी रजनेश सिंह ने निरीक्षण के चार दिन बाद कोटा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग को लाइन अटैच कर दिया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से लंबित चोरी के मामलों का खुलासा नहीं हो पाया था, साथ ही अवैध शराब पर भी प्रभावी रोकथाम नहीं हो रही थी।

निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर एसएसपी ने नाराज़गी जताई थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। प्रशासनिक बदलाव के तहत अब नरेश कुमार चौहान को नए थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी लंबित मामलों का जल्द समाधान करें और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

6bfce4c1 612d 449e aaa2 18cfd36727a5 d3cd9a26 47ef 4eef 80f2 903f0c40d8a1 1

पुलिस विभाग का मानना है कि यह कदम कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई