जेपी नड्डा के 2013 नक्सली हमले वाले बयान पर कांग्रेस का सवाल, पवन खेड़ा बोले– “12 साल बाद क्यों याद आया?”

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के उस बयान पर कड़ा सवाल उठाया है, जिसमें उन्होंने 2013 के नक्सली हमले में कांग्रेस के लोगों की संलिप्तता का दावा किया था। पवन खेड़ा ने कहा कि ऐसे गंभीर आरोपों को बिना जांच के नहीं छोड़ा जा सकता और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

न्यूज एजेंसी से बातचीत में पवन खेड़ा ने कहा कि अगर 2013 में रमन सिंह की सरकार थी, तो फिर ऐसे आरोपों का मतलब क्या है? क्या यह माना जाए कि उस समय की सरकार नाकाम रही? उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि 12 साल बाद अब इस मुद्दे को उठाने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा को जो जानकारी है, वह अब तक चुप क्यों रहे और इस पर उनसे पूछताछ होनी चाहिए।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा बिहार सरकार की तारीफ पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि जब थरूर दिल्ली लौटेंगे तो वह कुछ दिनों के लिए उनका “चश्मा” उधार लेंगे, ताकि बिहार को उसी नजर से देख सकें।

राहुल गांधी के उस बयान पर कि भारत ने प्रोडक्शन चीन को सौंप दिया है, पवन खेड़ा ने कहा कि पूरी दुनिया देख रही है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर चीन का कब्जा बढ़ता जा रहा है। इसका सीधा असर भारत के बेरोजगार युवाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने सवाल किया कि अगर कांग्रेस बेरोजगारी और युवाओं की समस्याओं पर बात करती है तो भाजपा को इससे परेशानी क्यों होती है।

बांग्लादेश के हालात पर पवन खेड़ा ने चिंता जताते हुए कहा कि वहां स्थिति गंभीर है और उम्मीद है कि भारत सरकार इस पर नजर रखेगी और सही रणनीति बनाएगी।

नेशनल हेराल्ड केस को लेकर उन्होंने कहा कि एक बार फिर ईडी को कोर्ट से झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की मांग को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह देश के इतिहास का पहला मामला है, जो किसी आम नागरिक की शिकायत के आधार पर चल रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई