सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में CRPF और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से 8 राइफल बरामद की हैं। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी जब्त किया गया है। यह फैक्ट्री नक्सली अपने हथियार तैयार करने और उन्हें छिपाकर रखने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे।

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में सर्च ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा, ताकि नक्सलियों की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई